Bikaner Live

मौका निरीक्षक एम्पेनलमेंट के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई


बीकानेर, 10 अगस्त। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा दस्तावेजों के शीघ्र पंजीयन हेतु मौका निरीक्षण के लिए योग्यताधारी युवाओं को मौका निरीक्षकों के रूप में एम्पेनलमेंट किये जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है।
पंजीयन एवं मुद्राक विभाग के उप महानिरीक्षक रामरतन सौंकरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में विभाग द्वारा मौका निरीक्षकों के रूप में ऐम्पेनलमेंट करने के लिए 28 जून से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि आवेदक को ऑनलाइन वेबसाईट https://e-panjiyan.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से 31 अगस्त तक आवेदन करना होगा तथा निर्धारित तिथि के बाद आवेदन लिंक स्वतः ही निष्क्रिय हो जाएगा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!