Bikaner Live

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा वर रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह-अध्यक्ष पवन व्यास ,मेहुल पुरोहित व कार्यकारणी सदस्यों ने ली समाज सेवा की शपथ

रविवार सांय रोटरी भवन सादुल गंज बीकानेर में रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा वर रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ । जिसमें बोर्ड ऑफ मेंबर्स व रोट्रेक्ट बीकानेर अध्यक्ष मेहुल पुरोहित सचिव नितेश स्वामी व रोट्रेक्ट मरुथरा अध्यक्ष पवन व्यास व सचिव चंद्रेश पारीक ने शपथ ग्रहण की और समाज सेवा में नवाचार लाने का

आश्वासन दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर रांका व अरुण आचार्य युवा के इस बढ़ते कदम को प्रोत्साहित किया । रांका ने जनवरी में आयोजित होने वाले “लहरिया ” कार्यक्रम का बेनर विमोचन करते हुए ।अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया साथ ही अरुण आचार्य ने अध्यक्ष पवन व्यास द्वारा बताए गए पॉलिथीन मुक्त बीकानेर कि योजना को बढ़िया कदम बताते हुए सराहना की साथ ही क्लब द्वारा क्रियान्वित होने वाले आगामी प्रोजेक्ट की शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम के अध्यक्ष डीआरआर गौरव मुंडा ने दोनों अध्यक्ष को शपथ दिलाई वह आगामी प्रोजेक्ट पर कार्य करने की दिशा निर्देश दिए पीडीआरआर सुरेंद्र जोशी ने 55 नए सदस्यों को शपथ दिलाई व सदस्यों को रोट्रेक्ट क्लब की भूमिका वह इसके कार्य करने के तरीके को भली भाँति समझाया कार्यक्रम में सभी बीओडी मेंबर्स व उपाध्यक्ष रमाशंकर कल्ला , पूर्व अध्यक्ष गौरव चौधरी , रोहित पचीसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अमित पुरोहित व कमल राठी द्वारा किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post