Bikaner Live

विशेष योग्यजन छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना….


बीकानेर, 22 अगस्त। विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 1 से 4 तक के 40 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष योग्यजन विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रतिमाह 500 रुपए एवं 5 से 8 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को प्रतिमाह 600 रुपए से लाभांवित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पवार ने बताया कि राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक विशेष योग्यजन अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज यथा- विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका, आय प्रमाण पत्र अधिकतम वार्षिक आय 2 लाख रुपए. मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक के बैक खाता पास बुक की प्रति के साथ ऑफलाईन पूर्ण कर कार्यालय संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रानी बाजार, चोपड़ा कटला मे जमा करवा सकते हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!