Bikaner Live

दिग्गज कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, सीएम पहुंचे हॉस्पिटल
soni

27 अगस्त 2023। रविवार सुबह सुबह जयपुर से बुरी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के दिग्गज किसान नेता और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रामेश्वर लाल डूडी की रविवार सुबह तबियत बिगड़ गई और उन्हें जयपुर के मंगलम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि डूडी को ब्रेन हेमरेज हुआ और सीएम अशोक गहलोत भी हॉस्पिटल पहुंच गए है। हालांकि अब तबियत में सुधार की सूचना भी आ रही है। बीकानेर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस नेता हरिराम बाना, कांग्रेस नेता मूलाराम भादू अपने स्थानीय कार्यक्रम स्थगित कर जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!