Bikaner Live

बीकानेर : गैस सिलेंडर में लगी आग,महिला सहित तीन झुलसे

बीकानेर : गैस सिलेंडर में लगी आग,महिला सहित तीन झुलसे


बीकानेर। गंगाशहर थाने के पीछे में एक मकान में मंगलवार अलसुबह घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते एक महिला महित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार सीओ मुकेश सोनी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को बीकानेर की पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मूलचंद की पत्नी मंजू सुबह खाना बनाने के लिए उठी जैसे ही उसने सिलेंडर चालू किया वैसे ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पत्नी को बचाने के लिए मूलचंद दौड़ा इस दौरान उसका 6 साल का बेटा भी आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि रात को सिलेंडर लीकेज था और सुबह जब घर की महिला रसोई में चाय और खाना बनाने के लिए गई और गैस चालू करने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में महिला, उसका 6 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए है। जिनका पीबीम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Author picture

खबर

http://

Related Post