Bikaner Live

माली सैनी सामूहिक विवाह के पदाधिकारियों द्वारा नामांकन करवाने आये वर वधु के अभिभावकों का किया सम्मान


माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा रविवार रात 8 बजे शिव पार्वती मंदिर भवन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसमे 23 नवंबर 2023 को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में जिन अभिभावकों ने अपने बच्चो का इस संस्थान में विवाह के लिए नामांकन करवाया उन्हें मीटिंग में बुलवाकर उनका माला पहना कर सम्मान किया,
तथा कार्यक्रम को शानदार तरीके से सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा वर वधु जोड़े इस आयोजन में नामांकन करवाने के विषय मे चर्चा की गई।
संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस बार के आयोजन में हमारा प्रयास रहेगा कि अब तक के सबसे ज्यादा जोड़ो का विवाह करवाने का लक्ष्य प्राप्त करे।
मीटिंग में पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!