Bikaner Live

विधायक कार्यालय में हुई जन सुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण

बीकानेर पूर्व विधानसभा से विधायक सिद्धिकुमारी ने अपने कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान कई मामलों का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित

अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने बताया कि कार्यालय में कोई भी जनसमस्या मेरे संज्ञान में आई है तो मैंने उसका हल करने का सार्थक प्रयास किया है। राज्य में विपक्ष की विधायक होने के बावजूद भी मेरा प्रयास रहता है कि कोई कार्य में विधायक निधि कोष से करवाकर क्षेत्र के लोगो को निजात दूँ।इस अवसर पर मंजु

कालोनी ,तिलकनगर , सुभाषपुरा , रावबिकाजी नगर, स्वर्णजयंती योजना,चौधरी कालोनी , आजाद नगर,विवेकनगर, उदयरामसर , गंगाशहर , रामपुरा आदि क्षेत्रों के लोग काफी संख्या में मोजूद रहे।
विधायक कार्यालय में नियमित होने वाली जन सुनवाई में भाजपा के पार्षद भी अपने वार्ड की समस्या लेकर के आये पार्षदों कि समस्याओं को निस्तारित करने का विधायक द्वारा स्न्वेदनशीलता पूर्वक प्रयास किये। इस अवसर रमकझमक भैरव तुम्मबड़ी पोस्टर का विमोचन किया गया साथ ही राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी द्वारा विधायक सिद्धि कुमारी जी का स्वागत किया गया।
जनसुनवाई के दौरान महामंत्री मोहन सुराणा,
भाजपा उपाध्यक्ष भगवानसिंह मेड़तिया, पार्षद जितेंद्र सिंह भाटी हिमांशु शर्मा , पार्षद अनूप गहलोत , नखतसिंहराठौड़ ,रघुराजसिंह राठौड़, राजेंद्रसिंह, सरलादेवी , सुनीता शर्मा ,पूनम कँवर,माघीदेवी ,पूर्णिमा देवी, शशिकला, दीपाली, गजेंद्रसिंह, विजय बाफना , नीतेश, भवानीशंकर कुंभार , रोमेंद्र सिंह आदि मौजूद जूद रहे

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!