★ दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर 13 मोबाईल किये बरामद
> राह चलते आम जनो से मोबाईल छिनने की वारदात को देते थे अंजाम
> गिरफ्तार शुदा आरोपीगण से गहन अनुसंधान जारी
श्री ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस रेन्ज बीकानेर तथा तेजस्वनी गोतम पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशन में एवं श्री दीपक कुमार शर्मा एएसपी सिटी एवं श्रीमती शालिनी बजाब सीओ सदर के सुपरविजन में पुलिस थाना बीछवाल थानाधिकारी श्री महेन्द्रदत्त पुलिस निरीक्षक मय टीम ने कार्यवाही करते हुए दो मुल्जिम गिरफ्तार व 13 मोबाईल किये बरामद
शहर बीकानेर में आमजन, राहगीर जो पैदल मोबाईल पर बात करते हुए जाते है उनका मोबाईल झप्पटा मारने की वारदात सामने आई। जिस पर थाना द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी व इस सम्बन्ध में हुए वारदात के सम्बन्ध में आसूचना संकलित की गई व सीसीटीवी कैमरे आदि चैक किये जाकर पुलिस थाना बीछवाल द्वारा कार्यवाही कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया और 13 मोबाईल बरामद किये।
बीछवाल पुलिस की कार्यवाही:- दिनांक 11.09.2023 को परिवादी श्री शिशपाल निवासी बीकानेर ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 12 अगस्त 2023 को एफसीआई गोदाम से स्टेशन लालगढ़ जा रहा था शाम के समय में जीएसएस के पास पहुच तो पीछे से एक मोटरसाईकल पर दो व्यक्ति आयें व मेरे आगे लगाकर मेरी जेब में रखा मोबाईल और आधार कार्ड जबरदस्ती छिन कर ले गये व धक्का देकर गिरा दिया मैं खडा होकर मोटरसाईकल के पीछे दौड़ा लेकिन तंग गलियों में भाग गये में पैदल होने के कारण पकड़ नहीं सका। जिस पर एफआईआर दर्ज कर तपतीश श्री सुभाष यादव सउनि के सुपुर्द की गई।
इस प्रकार की घटना के सम्बन्ध में थाना द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जाकर व आसूचना संकलित कर व सीसीटीवी कैमरे आदि चैक किये जाकर पुलिस थाना बीछवाल द्वारा कार्यवाही कर दो मुल्जिम 1. चन्द्र कुमार पुत्र श्री राजीव कुमार जाति यादव उम्र 19 साल निवासी आरसीपी कॉलोनी पीएस बीछवाल बीकानेर व 02. हर्ष कटियार पुत्र श्री यषेन्द्र जाति कटियार उम्र 20 साल निवासी आईजीएनपी कॉलोनी पीएस बीछवाल जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया और 13 मोबाईल बरामद किये। प्रकरण का अनुसंधान व पुछताछ जारी है शहर के अन्य स्थानों पर भी वारदात को अंजाम दे सकते है।
बारदात का तरीका – शहर में सुनसान रास्तों पर कोई आमजन मोबाईल से पैदल बात करते हुए जाते समय झप्पटा मारकर मोबाईल छिन कर भाग जाना या सामने की उपर की जेब में मोबाईल रख कर जाते समय पीछे से मोटरसाइकिल पर आते व झप्पटा मारकर मोबाईल छिनकर भाग जाते थे और घर परिवार में बीमारी का बहान बनाकर कर रुपये के शक्त आवश्यकता होने पर मोबाईल अनजान व्यक्तियों को बेच देते थे।
खुलासा कैसे किया थानाधिकारी को इलाके में सुनसान जगहो पर मोबाईल छिनने की लगातार शिकायते मिल रही थी जिस पर थानाधिकारी ने मामले का खुलासा करने के लिए अपनी टीम को देशी अन्दाज में गांववालो की वेशभूषा धारण करवा कर सुनसान रास्तो व जगहो पर उसी अन्दाज में बात करते हुए अपनी टीम को लगातार दो तीन तक निगरानी पर लगाये जिससे आरोपीगणों की पहचान कर व श्री भवरलाल कानि द्वारा Central Equipment Identity Register पोर्टल का उपयोग कर तकनिकी सहायता से मामले का खुलासा किया। मुल्जिम –
01. चन्द्र कुमार पुत्र श्री राजीव कुमार जाति यादव उम्र 19 साल निवासी आरसीपी कॉलोनी पीएस बीछवाल बीकानेर व
02. हर्ष कटियार पुत्र श्री यषेन्द्र जाति कटियार उम्र 20 साल निवासी आईजीएनपी कॉलोनी पीएस बीछवाल जिला बीकानेर
कार्यवाही करने वाली बीछवाल थाना की टीम:-
1. श्री महेन्द्रदत्त शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना बीछवाल
2. श्री सुभाषचन्द सउनि पुलिस थाना बीछवाल
श्री जोधाराम हैड कानि. पुलिस थाना बीछवाल
श्री भंवरलाल कानि पुलिस थाना बीछवाल
श्री रविन्द्रसिंह कानि पुलिस थाना बीछवाल
श्री विरेन्द्रसिंह कानि पुलिस थाना बीछवाल
श्री पुष्पेन्द्रसिंह कानि पुलिस थाना बीछवाल
















