Bikaner Live

भाजपा विधायक प्रवास योजना आज लालगढ़ व जूनागढ़ मंडल में रहे विधायक मदन कौशिक।


भारतीय जनता पार्टी विधायक प्रवास योजना में बीकानेर पूर्व विधानसभा में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक आज पूर्व विधानसभा के लालगढ़ व जूनागढ़ मंडल के प्रवास पर रहे इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, कार्यक्रम संयोजक मोहन सुराणा, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने प्रवासी विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक मदन कौशिक ने कहा लालगढ़ व जूनागढ़ मंडल प्रवास के दौरान बूथ अध्यक्षों, शक्तिकेंद्र संयोजकों, आमजन से मुलाकात की कार्यकर्ताओ का जोश और आमजन की भावना से विश्वास है बीकानेर पूर्व विधानसभा में चौथी बार नए रिकॉर्ड से कमल खिलने जा रहा है। आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, आनंद सिंह भाटी, मंत्री कोशल शर्मा, भारती अरोड़ा, ओम राजपुरोहित, राम कुमार व्यास, हरी सिंह राजगुरु, श्रवन सिंह, विजय सिंह पडिहार, मोहन राठौड़, शिव शंकर मेघवाल, प्रवीण सिंह राजपुरोहित, फारुख पठान, मांगीलाल विश्नोई, धर्मपाल डूडी, मधु शर्मा उपस्थिति रहे।

मनीष सोनी
जिला मंत्री, मीडिया प्रभारी बीकानेर शहर।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!