Bikaner Live

मतदान दलों के रवानगी तथा संग्रहण स्थल निर्धारित…


बीकानेर, 13 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों के रवानगी तथा संग्रहण स्थल निर्धारित किए गए है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया ने बताया कि खाजूवाला, कोलायत, लूणकरणसर तथा नोखा विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों की रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से होगी। इसी प्रकार बीकानेर पूर्व, बीकानेर पश्चिम एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों की रवानगी राजकीय डूंगर महाविद्यालय से होगी। उन्होंने बताया कि जिले की समस्त 7 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों की संग्रहण व्यवस्था राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में निर्धारित की गई है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!