Bikaner Live

सामाजिक सरोकारों को समर्पित होंगे सृजन सेवा पुरस्कार
हिन्दी की विकास यात्रा पर होगी संगोष्ठी


श्रीडूंगरगढ़. यहां की राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से गुरुवार को हिन्दी दिवस समारोह मनाया जाएगा। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में हिन्दी की विकास यात्रा पर विमर्श होगा। इसके साथ ही संस्था की सर्वोच्च मानद उपाधि साहित्यश्री व सृजन सेवा पुरस्कार दिए जाएंगे।
मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित संस्कृति भवन में होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी व अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. हेमंत कृष्ण मिश्रा करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष बुलाकी शर्मा होंगे।
इस दौरान जयपुर के डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल को संस्था की सर्वोच्च मानद उपाधि मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री दी जाएगी। इसी तरह डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार बीकानेर के नदीम अहमद, पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार रामगढ़ के पूर्ण शर्मा, सामाजिक सरोकारों को समर्पित रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान जसवंतगढ़ के बजरंगलाल तापड़िया व शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार फरीदाबाद की कमल कपूर को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह संगरिया के गोविंद शर्मा को श्यामसुंदर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार, गाजियाबाद के डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल को सुरेश कंचन ओझा लेखन पुरस्कार के अलावा किशनगढ़ के डॉ. सतीश कुमार व कोटा की डॉ. वीणा अग्रवाल को शब्द शिल्पी सम्मान दिया जाएगा। समारोह में पूरे देश से सौ से अधिक साहित्यकार, शिक्षाविद, संस्कृतिकर्मी और विचारक-चिंतक भाग लेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!