Bikaner Live

अनंत चतुर्दशी विशेष बोथरा मोहल्ले में गणेश उत्सव संपन्न


बीकानेर, 28 सितम्बर। रांगड़ी चौक के बोथरा मोहल्ले में लाल कोठी के पास गुरुवार अनंत चतुर्दशी को गणेश उत्सव संपन्न हुआ। प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ ’’गणपति बप्पा मोरिया’’ आदि उद्घोष व जयकारों के साथ देवीकुंड सागर के तालाब में विसर्जित किया ।
उत्सव स्थल पर पंडित रवि भादाणी ने सकाम विधि से भगवान गणेश,षोडस मातिका, रुद्र कलश, ब्रह्मादिक, दस दिगपाल देवता, रिद्धि-सिद्धि का पूजन था करवाया तथा श्री गणेश, श्रीपुरुष, श्री सूक्त,रुद्र सूक्त के मंत्रों से हवन करवाया। आयोजन से जुड़े योगेश व कृष्ण बोथरा ने बताया कि तन-मन परिवार बोथरा मोहल्ले में इस बार लगातार 8वां गणेश उत्सव में जैन व सनातन धर्म के श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!