Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री भाटी ने डिस्कॉम के मीटर एवं प्रोटेक्शन कार्यालय का किया उद्घाटन

बीकानेर 8 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को बीकानेर में अधीक्षण अभियंता (मीटर एवं प्रोटेक्शन) संभागीय पाॅवर नियंत्रण जोधपुर डिस्कॉम बीकानेर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। अब तक यह कार्यालय अस्थाई भवन में संचालित हो रहा था। अब इस कार्यालय को अपना नया भवन मिल गया है।
अधीक्षण अभियंता मीटर एवं प्रोटेक्शन डिस्काॅम भूपेन्द्र भारद्वाज ने ऊर्जा मंत्री भाटी का स्वागत करते हुए बताया कि 98 लाख रूपये की लागत से इस कार्यालय का नया भवन बना है।

इस अवसर पर डिस्काॅम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह मीना, अधिशासी अभियंता बी आर के रंजन, सहायक अभियंता अब्दुल मजीद, प्रियंका चौधरी, जितेंद्र कस्वां, इंटेक जिला अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा सहित विद्युत विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!