Bikaner Live

बीकानेर ने जीते 02 गोल्ड, 02 सिल्वर तथा 03 ब्रोंज सहित 07 स्टेट मेडल…




राजस्थान स्टेट ओफिशियल सीनीयर ताईक्वांडो चैम्पियनशिप सम्पन्न…

बीकानेर 08 अक्टुबर। राजस्थान स्टेट ओफिशियल सीनियर ताईक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन हनुमानगढ़ में किया गया जिसमें 16 जिलों 300 से ज्यादा सीनियर एथलीट्स ने भाग लिया।
ताईक्वांडो बीकानेर के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि बीकानेर से विभिन्न भार वर्ग के 08 एथलीट्स ने भाग लिया जिसमें सपना स्वामी व हर्षिता कंवर ने स्टेट गोल्ड मेडल जीता। वहीं राजेश प्रजापत व सक्षम योगी ने सिल्वर मेडल तथा धर्मेन्द्र सिंह, कार्तिक चौधरी व हीरालाल ने 03 ब्रोंज सहित कुल 07 मेडल जीतकर बीकानेर का मान बढ़ाया। नेशनल फैडरेशन इंडिया ताईक्वांडो से संबद्ध ताईक्वांडो राजस्थान के स्टेट सेक्रेटरी सज्जाद खान, स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर भानुप्रताप यादव, आयोजन सचिव सद्दाम खान तथा संजय सुर्यवंशी द्वारा एथलीट्स ौको मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया वहीं बीकानेर जिला सचिव धनंजय सारस्वत को ओफिशियल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!