Bikaner Live

प्रथम नवरात्रा के दिन मां करणी के दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रही

देशनोक 15 अक्टूबर रविवार कस्बे के करणीमाता मंदिर में नवरात्र के चलते प्रथम दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विभिन्न स्थानों से आए पैदल यात्रियों के जत्थों ने करणी माता के मंदिर में धोक लगाई। रविवार को दिनभर मंदिर के आगे श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रही। इस दौरान करणी मंदिर निजी प्रन्यास द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई। करणी माता मन्दिर से चमत्कारी हनुमानजी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रही। करणी माता मंदिर सहित नेहड़ी माता मंदिर व तेमड़ाराय मंदिर अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही।

रिपोर्ट – कन्हैया लाल जोशी

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!