Bikaner Live

सेवा कार्यों के साथ भामाशाह महावीर रांका ने जन्मदिन मनाया

बीकानेर, 17 अक्टूबर । समाजसेवी महावीर रांका का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पवन महनोत ने बताया कि विजय भवन स्थित करणी माता मंदिर, नागणेचीजी मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन किए तथा भोलेनाथ का अभिषेक किया। महनोत ने बताया कि पूगल रोड स्थित गंगा जुबली गौशाला सहित विभिन्न गौशालाओं में गौसेवा कार्य किए गए। भामाशाह महावीर रांका के जन्मदिन पर प्रशंसकों द्वारा केक काटे गए तथा कार्यालय में अभिनन्दन कर शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भामाशाह महावीर रांका का अभिनंदन किया। इसी तरह महावीर पार्क विकास समिति, ईट एंड चैट ग्रुप, द्वारिकाधीश समिति, न्यू तरुण मंडल, गुफा मंदिर, सर्व सेवा समिति, वन्दे मातरम गौसेवा समिति, टाइगर यूनियन, तोलियासर भैरुजी गली एसोसिएशन सहित अनेक सेवा समितियों, संगठनों व किन्नर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाई अग्रवाल आदि ने महावीर रांका का अभिनंदन किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!