Bikaner Live

संभागीय आयुक्त ने किया डाक मतपत्र से मतदान


मतदाताओं से मताधिकार प्रयोग की अपील की

बीकानेर, 23 नवंबर। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने गुरुवार को पोस्टल बैलट के जरिए अपने मतदान का प्रयोग किया।
डूंगर कॉलेज में डाक मत पत्र प्रकोष्ठ के माध्यम से करवाई जा रही वोटिंग के दौरान संभागीय आयुक्त ने वोट दिया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्रीमती राजोरिया ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता अवश्य मतदान करें।
इस अवसर पर डाक मत पत्र प्रकोष्ठ प्रभारी एवं कोषाधिकारी धीरज जोशी सहित संबंधित अधिकारी व पोलिंग पार्टी कार्मिक उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!