Bikaner Live

स्वीप डिजिटल आउटरीच’ के तहत एनिमेटेड वीडियो से जान रहे मतदान प्रक्रिया


*मतदाता कर रहे मॉक पॉल, उपयोगी साबित हो रही जिले की पहल*
बीकानेर, 23 नवंबर। स्वीप डिजिटल आउटरीच कार्यक्रम के के तहत मतदाता एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से मतदान से जुड़ी जानकारी समझ रहे हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर ‘बीकानेर एज’ ऐप (bikaner edge) और लिंक के माध्यम से आम मतदाता तक यह प्रक्रिया पहुंचाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कार्मिकों के समन्वय, सूचनाओं के आदान प्रदान और मॉनिटरिंग के लिए बीकानेर एज ऐप विकसित किया गया है। इस ऐप को और अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से स्वीप डिजिटल आउटरीच के तहत आम मतदाता को मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो एनिमेटेड वीडियो तैयाए किए गए हैं। पहले एनिमेटेड वीडियो में वोट डालने की प्रक्रिया को संक्षिप्त तथा दूसरे में इसे विस्तृत रूप से समझाया गया है। इस वीडियो में मतदाता के मतदान केंद्र में प्रवेश से लेकर मतदान के पश्चात निकलने तक की पूरी प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र में नियुक्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों के दायित्वों, मतदाता पहचान पत्र दिखाने, इसके अभाव में 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक प्रस्तुत करने, मतदाता सूची में प्रविष्ठि जांचने, बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही लगाने, मतदाता के हस्ताक्षर करवाने, मतदाता पर्ची जारी करने, कंट्रोल यूनिट का बटन दबाकर मतदान की अनुमति देने की प्रक्रिया को समझाया गया है।
*वीवीपेट की भी दी जानकारी*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान की अनुमति के पश्चात मत का प्रयोग करने के लिए पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने का नीला बटन दबाने, वीवीपीएटी में पर्ची के प्रदर्शन और बीप की आवाज, पर्ची मशीन में गिरने के बारे में भी बताया गया है।
*प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने के होंगे प्रयास*
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी नित्या के. ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्वीप डिजिटल आउटरीच लिंक को अगले तीन दिनों में प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने के प्रयास होंगे। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालय सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्रत्येक मतदाता को मतदान से जुड़ी जानकारी हासिल हो सके और मतदान के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि इस वीडियो के माध्यम से बच्चे मतदान प्रक्रिया को समझ पाएंगे और अपने अभिभावकों को भी इसके बारे में बता पाएंगे।https://bikaneredge.in/

*राजस्थान विधानसभा आम चुनाव- 2023*

*मतदान उपरांत सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट*

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किया जाएगा सर्टिफिकेट*

जयपुर, 22 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव- 2023 में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने की पहल की गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस पर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर मतदान के उपरांत सेल्फी अपलोड करने वाले मतदाता को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पॉइंट बनाये गये है।
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर स्थापित सेल्फी पॉइंट से मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceorajasthan.nic.in/ पर प्रदर्शित लिंक “Upload your Selfie and Download Digital Certificate” पर क्लिक कर पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा।
श्री गुप्ता ने बताया कि सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर अन्य लिंक “Link to Download e-Pledge Certificate” प्रदर्शित कर दिया गया है जिस पर क्लिक करने पर राज्य के समस्त जिलों के जिलेवार लिंक प्रदर्शित किये गये है। संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करने पर उस जिले के पोर्टल से ई-प्लेज सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।
—–

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!