Bikaner Live

गौतम सेवा ट्रस्ट ने लगाए बैनर


बीकानेर, 23 नवंबर। गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा गंगाशहर क्षेत्र में मतदान अपील के बैनर गुरुवार को भी लगाए। ट्रस्ट के ओम प्रकाश जोशी और शिव पंचारिया ने बताया कि यह बैनर मुख्य बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाए गए। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा गत दो लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में बाजार में 400 से अधिक बैनर विभिन्न दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को डोर टू डोर संपर्क करते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!