Bikaner Live

देवउठनी एकादशी पर घर घर हुआ तुलसी पूजन, विधि विधान से हुए तुलसी विवाह के आयोजन


23 नवबंर 2023। कार्तिक मास में धर्म कर्म का विशेष महत्व जनसामान्य में माना जाता है। देवउठनी एकादशी पर आज शाम को घर घर तुलसी पूजन संपन्न हुआ। विभिन्न गलियों में निकट के मंदिर से पंडितजी सालिग्राम जी लेकर आए व मंत्रोच्चार के साथ तुलसी पूजन करवाया। महिलाओं ने आरती कर प्रसाद वितरित किया व जयकारे लगाए गए। विभिन्न तुलसी विवाह के आयोजन भी संपन्न हुए। पूरे विधि विधान से बेटी के विवाह की भांति भव्य विवाह समारोह के आयोजन संपन्न हुए है। घरों व मंदिरों में भी भजन कीर्तन के आयोजन किए गए।
घर घर मंदिरों में दीपक लिएं गए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!