Bikaner Live

अमृत यात्रा को दिखाई ध्वजा…


तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषित जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्यजी महाराज के 75वें जन्मदिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस आयोजन हेतु पूरे भारत में हनुमान सेना द्वारा अमृत यात्रा निकाली जा रही है। हनुमान सेना के अध्यक्ष तिलक दुबे ने बताया कि 75 प्रमुख तीर्थांे का जल एवं पावन रज को संकलित करते हुए यह अमृत यात्रा 13 जनवरी 2024 को अयोध्या पहुंचेगी। सचिव सद्गुरु प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस यात्रापथ में रामलला के श्रीचरणों में समर्पित करने के लिए जन-जन से एक चुटकी अक्षत भी स्वीकार कर रही है। रविवार को बीकानेर से अमृत यात्रा को जगद्गुरु रामभद्राचार्यजी, राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज एवं महंत भगवानदासजी महाराज ने ध्वजा दिखाकर अमृतयात्रा रथ को प्रस्थान करवाया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!