Bikaner Live

देव कार्तिक पूर्णिमा प्रकाश पर्व पर विशेष लंगर पूजा अर्चना- श्री गुरु अर्जुन दास

श्रीगंगानगर 27 नवंबर, , श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा आज सत्संग भवन में रविवार को 563वा लंगर लगाया गया। लंगर में दूध, क्रीम रोल सेब व संतरे का प्रसाद वितरण किया। इसी के साथ सत्संग भवन में गुरु नानक जी की जयंती (प्रकाश पर्व ) बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया और गुरूजी द्वारा सभी को प्रकाश पर्व की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई। बताया गया कि “सिखों के पहले गुरु नानक देव जी की जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन सिख समुदाय के लोग धूमधाम से प्रकाश पर्व को मनाते हैं।आज पूरी दुनिया में गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। उन जैसे पूर्ण गुरु सृष्टि की शुरुआत से ही धरती पर हमारी आत्मा को परमेश्वर से मिलाने के लिए आते रहे हैं। समय-समय पर हम सभी का मार्गदर्शन करते रहे हैं। शिष्यों को परमपिता से मिलन की राह दिखाते रहे हैं। गुरु नानक देव जी सिर्फ सिखों के नहीं थे, वे संपूर्ण मानव जाति के लिए थे, जैसे संपूर्ण मनुष्य जाति उनके लिए थी और कहीं न कहीं उनसे ही थी। हमें गुरु नानक देव जी की कहे अनुसार अच्छे सेवा भाव और विनम्र स्वभाव से जीवन गुजारना चाहिए। अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है। अतः हमें कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। कार्तिक पुर्णिमा देव दीपावली पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं जी
समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, चानन राम छाबड़ा, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, छिंदर पाल सिंह, सुभाष छाबड़ा, आशा रानी, एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, मदन घडोला केशरी सिंहपुर से राजा, परमजीत कौर, फतेहसिंह जरोवर सिंह, मिकी छिपा, मलोट, जीतेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक, सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजू, महेंद्र भटेजा, डिस्क फोरमेन अनील शर्मा, नरेश पण्डित व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन-मन से सेवा दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!