Bikaner Live

मूक बधिर बालक बालिकाओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर किया नमन

बीकानेर हर साल की तरह इस साल भी 28 नवंबर 2023 को दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि मनाई गई। वह एक लेखक, विचारक और समाज सुधारक थे। जिनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। भारत में,
अजय कुमार ने बताया कि इस दिन देश के नागरिकों को बहुआयामी समाज सुधारक के बारे में बेहतर समझ होनी चाहिए
महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर हम सभी को समाज में उनके योगदान को याद करना चाहिए।विशेष अध्यापक राकेश कुमार ने बताया कि हमें उन कठिनाइयों पर भी विचार करना चाहिए जिनका उन्होंने एक समाज सुधारक के रूप में सामना किया और उनके द्वारा किए गए बलिदानों पर विचार किया।संस्थान संचालक जेठा राम ने मूक बधिर बच्चों को सांकेतिक भाषा में महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जीवनी बताई। कार्यक्रम में रोहित कुमार, सौरफ अली, सूरज शर्मा, अमित वर्मा, सोनू जी त्रिपाठी, दीपक जी आदि मौजूद थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!