Bikaner Live

पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे, लोगों के जीवन को आसान बनाने का आवाह्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

इस दौरान पीएम मोदी युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा, “आज 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है। मैं आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भारत सरकार के कर्मचारी के तौर पर आप सभी को बड़े-बड़े दायित्व निभाना है। आप जिस भी क्षेत्र और पद पर रहें आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता देशवासियों के जीवन को आसान बनाना होनी चाहिए।”

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!