बीकानेर – स्वर्णकार समाज की बेटियों ने भारत सरकार और अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा आयोजित नेशनल कूड़ो चैंपियनशिप प्रतियोगिता(सूरत) में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया हैं। सौम्या और दिव्या इस जीत का श्रेय दादाजी-दादीजी और माता-पिता व गुरुजनों को देती हैं। गोल्ड मेडल जीतने से समाज में एक नया अध्याय शुरू हुआ हैं।जो माता पिता अपनी बेटियों को घर से बाहर नहीं भेजते वो इनको देखकर बेटियों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर सकेंगे। शुक्रवार को दादर एक्सप्रेस 11:30 बजे बीकानेर आगमन पर दोनों बच्चियों का बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जायेगा।














