Bikaner Live

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी



1. गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.12.23 से 31.12.23 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 03.12.23 से 02.01.24 तक 02 द्वितीय शयनयान एवं 01 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 01.12.23 से 31.12.23 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 02.12.23 से 01.01.24 तक 02 द्वितीय शयनयान एवं 01 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3. गाडी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 06.12.23 से 27.12.23 तक तथा कोयम्बटूर से दिनांक 09.12.23 से 30.12.23 तक 01 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

4. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.12.23 से 31.12.23 तक एवं दादर से दिनांक 02.12.23 से 01.01.24 तक 03 द्वितीय शयनयान एवं 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

श्रीगंगानगर-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एवं बाडमेर ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा के आगमन / प्रस्थान स्टेशन में

परिवर्तन

ऋषिकेश के स्थान पर योगनगरी ऋषिकश से प्रस्थान/आगमन करेगी

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल पर ऋषिकेश यार्ड में नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण दिनांक 05.12.23 से 12.12.23 तक श्रीगंगानगर-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एवं बाडमेर-ऋषिकेश- बाडमेर रेलसेवा ऋषिकेश के स्थान पर योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान आगमन करेगी ।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 14815/14816, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 05.12.23 से 12.12.23

तक ऋषिकेश के स्थान पर योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान /आगमन करेगी।

2. गाडी संख्या 14888/14887, बाडमेर-ऋषिकेश- बाडमेर रेलसेवा बाडमेर से दिनांक 04.12.23 से 11.12.23 तक प्रस्थान करने वाली एवं ऋषिकेश से दिनांक 05.12.23 से 12.12.23 तक प्रस्थान करने

वाली ऋषिकेश के स्थान पर योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान आगमन करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!