Bikaner Live

देवकिशन ने बीकानेर का गौरव बढ़ाया।

बीकानेर, अंतरराष्ट्रीय कूडो संघ, भारत के तत्वावधान में अक्षय कुमार 15th अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता
2023-24 सूरत गुजरात मे आयोजित प्रतियोगिता में बीकानेर के देवकिशन चांवरिया ने गोल्ड मैडल जीत कर बीकानेर राजस्थान का नाम रौशन कर गौरव बढ़ाया। आज बीकानेर रेल्वे स्टेशन में आगमन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटीSMD के महासचिव जयदीपसिंह जावा व बीकानेर नगर निगम पार्षद नंदलाल जावा ने गोल्ड मैडलिस्ट देवकिशन चांवरिया पुत्रश्री रामकुमार व हेड कोच प्रीतम सर का माला पहनाकर व फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मान कर मौजूद सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया व निजी कोच अक्षय सरवटे व उर्मिला सरवटे रेफरी योगेश बारासा का मेघराज तँवर ने माला पहनाकर सम्मान किया। आज इस मौके पर नंदलाल जावा, जयदीपसिंह जावा, मेघराज तँवर, दादा काशीराम चांवरिया, खुशाल जावा, मनीराम सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!