Bikaner Live

*16 वां संभाग स्तरीय गौशाला अभिनंदन सम्मान समारोह*
soni

बीकानेर गौशाला संघ बीकानेर, गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान व मां भारती सेवा प्रन्यास के संयुक्त तत्वाधान में 16 वां संभाग स्तरीय गौशाला संचालक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 12 फरवरी 2024 को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय रविंद्र रंगमंच म्यूजियम के पास आयोजित किया जाएगा।
गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के संयोजन में आयोजित महति आयोजन में बीकानेर संभाग के सहित नागौर जिले के गौशाला संचालक भाग लेंगे।
बीकानेर गौशाला संघ के महामंत्री निरंजन कुमार सोनी ने बताया कि इस आयोजन में गौशाला संचालकों को वर्तमान अनुदान, वर्तमान राज्य सरकार की योजनाएं, नंदी शाला, गौशाला व गौशाला प्रबंधन पर भी राज्य सरकार व गोपालन विभाग के अधिकारी व विषय विशेषज्ञ जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर गौशाला संचालकों का गो भक्तों का सम्मान व अभिनंदन भी किया जाएगा।
समारोह में निम्न माननीयों का पावन सानिध्य वह संतों का आशीर्वाद रहेगा।
*पावन आशीर्वाद-*—-
पूज्य विमर्शानंद गिरि जी महाराज (शिवबाड़ी मठ बीकानेर)
पूज्य श्याम गिरी जी महाराज (रातडिया मठ)
पूज्य गोविंद स्वरूप जी महाराज (नाल)
पुज्य सुखदेव जी महाराज (गडियाला)
पूज्य शंभू गिरी जी महाराज (अंबासर)
*समारोह के मुख्य अतिथि-*– माननीय जोराराम जी कुमावत (पशुपालन व गोपालन मंत्री राजस्थान सरकार)
*समारोह के अतिथि -*
सुश्री सिद्धि कुमारी (विधायक बीकानेर पूर्व)
श्री डॉ विश्वनाथ मेघवाल (विधायक खाजूवाला)
श्री ताराचंद सारस्वत (विधायक श्री डूंगरगढ़)
श्री जेठानंद व्यास (विधायक बीकानेर पश्चिम)
श्री अंशुमन सिंह भाटी (विधायक श्री कोलायत जी)
श्री बिहारी लाल बिश्नोई (पूर्व विधायक नोखा)
श्री सुरेश कुमार सेन (क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख विश्वास हिंदू परिषद राजस्थान क्षेत्र जयपुर )
श्री राजेन्द्र पंवार (उप महापौर नगर निगम बीकानेर )
श्री ललित दाधीच (प्रदेशाध्यक्ष गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान)
श्री निर्मल कुमार बरडिया(प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान)

आज की इस बैठक में संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना, प्रेम सिंह घूमन्दा ,पार्षद अनूप गहलोत, विजय सिंह चारण, सुनील व्यास, प्रेम कुमार गोदारा, महेंद्र सिंह लखासर, जलज सिंह, सुनील कुमार, रणवीर सिंह, चंदवीर सिंह,देवदत्त शर्मा,बैरिशालसिह आदि ने भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं को इस आयोजन की जिम्मेवारियां बांटी गई

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!