Bikaner Live

*सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पद पर लिखाला ने किया कार्यग्रहण*

बीकानेर, 12 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर में सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पद पर रामजस लिखाला ने सोमवार को कार्यग्रहण किया। श्री रामजस लिखाला भरतपुर संभाग से स्थानांतरित होकर बीकानेर संभाग के सहायक राज्य संगठन पद पर कार्यग्रहण किया है। श्री लिखाला ने बताया कि बीकानेर संभाग की स्काउट गाइड गतिविधियों को नए आयाम के साथ बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे । साथ ही बीकानेर जिले की स्काउट गतिविधियों को गति देने के लिए नवाचार एवं गुणात्मक सुधार हेतु सभी के सहयोग और समन्वय से विशेष प्रयास करेंगे। श्री लिखाला के कार्यग्रहण पर भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर विमला मेघवाल, जिले के प्रधान राजेश चुरा, सहायक राज्य आयुक्त राजेंद्र जोशी, , सी ओ स्काउट जसवंतसिंह राजपुरोहित, सी ओ गाइड ज्योतिरानी महात्मा, ओमप्रकाश शर्मा, योगेश स्वामी, लक्ष्मण मारू आदि ने स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!