Bikaner Live

पुष्करणा सावा-विष्णु रूप में शादी करने वालों को रमक झमक देगा खिड़किया पाग

बीकानेर। पुष्करणा सावा में पौराणिक स्वरूप विष्णु रूप में ब्याह करने वालों को रमक झमक द्वारा खिड़किया पाग निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने बताया कि पुष्करणा सावा की विश्व्यापी मुख्य पहचान और प्रसिद्धि पौराणिक स्वरूप गंजी,पीताम्बर,नंगे पांव,हाथ में गेड़िया,लौकार की छांव और खिड़किया पाग है। जिसमें सबसे प्रमुख केशरिया त्रिभुजाकार पिरामिड आकृति की खिड़किया पाग है जो सावा के बींद को देश भर की शादियों से भिन्न व खाश पहचान करवाती है। जो बींद(दूल्हा)इस पौराणिक स्वरूप में शादी करेंगे उनको रमक झमक में अपना नाम दर्ज करवाने पर पाग निःशुल्क दी जाएगी। ओझा ने बताया कि अपना माप साइज मंच पर आकर बता कर बनवा सकेंगे। ओझा के अनुसार मंच पर नवीन बोड़ा द्वारा प्रतिदिन मांग के अनुसार खिड़किया पाग बनाई व सजाई जा रही है। रमक झमक के अविनाश आचार्य ने अधिक से अधिक विष्णु रूप में जाने की अपील की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!