*आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश*
*कहा आमजन को राहत दिलवाना सर्वोच्च प्राथमिकता*
बीकानेर, 12 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने सोमवार को बीकानेर मुख्यालय स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से तथा जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में आमजन अपनी परिवेदनाएं लेकर श्री गोदारा से मिले।
इस अवसर पर गोदारा ने कहा कि सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, पानी ,बिजली जैसी बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के साथ समयबद्ध समन्वय कर ऐसे कार्यों को तुरंत प्रभाव से करने के निर्देश दिए गए हैं । श्री गोदारा ने दूरभाष पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर कई प्रकरणों में त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए।
श्री गोदारा ने बताया कि आमजन के साथ नियमित बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है, साथ ही उनका समाधान करवाने के लिए प्रकरण को सक्षम स्तर तक पहुंचाते हुए निस्तारण करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव -गांव जाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया जा रहा है इससे ग्रामीण अंचल की धरातलीय समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए इसके अनुरूप रणनीति बनाकर आमजन के कार्यों को शत प्रतिशत करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




