बीकानेर, 12 फरवरी। राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय निगम योजनाओं के तहत वर्ष 2023-24 में ऋण स्वीकृत करने हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी वर्ग, विशेष योग्यजन एवं अन्य पिछडा वर्ग के पात्र आवेदकों के साक्षात्कार 5 से 12 फरवरी तक आयोजित किए गए।
अनुजा निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक अरविंद आचार्य ने बताया कि इन आवेदन पत्रों की सवीक्षा एवं पात्र व्यक्तियों को ऋण स्वीकृत करने हेतु 5 से 9 फरवरी तक एवं अनुपस्थित आशार्थियों हेतु सोमवार को प्रातः 11 बजे साक्षात्कार आयोजित किये गए। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को अन्य पिछडा वर्ग, 6 फरवरी को अनुसूचित जनजाति वर्ग व दिव्यांगजन वर्ग, 7 फरवरी को सफाई कर्मचारी वर्ग के साक्षात्कार आयोजित किए गए। इसी प्रकार 8 तथा 9 फरवरी को अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि पात्र वर्ग के जिन व्यक्तियों ने ऋण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किए, उनके साक्षात्कार जिला कलक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय अप्रैजल कमेटी द्वारा लिए गए।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




