Bikaner Live

पुष्करणा सावे में पुष्करणा महिला मंडल ने किया खिरोडा श्रृंगार पेटी वितरण

पुष्करणा सावे के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्थाओं के योगदान में महिला शक्ति ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी संदर्भ में पुष्करणा महिला मंडल ने सावे में होने वाले विवाहों में जरूरतमंद कन्याओं को खिरोडा सामग्री भेंट की गई। इसके साथ ही श्रृंगार पेटी भेंट स्वरूप दी गई।

मंडल अध्यक्ष शारदा पुरोहित ने बताया की ये कार्यक्रम प्रत्येक सावे में मंडल सदस्यों के सहयोग से संपन्न किया जाता हैं। सचिव सेनुका हर्ष के अनुसार इस अवसर पर विवाह होने वाली कन्याओं को कुमकुम तिलक लगाकर अखण्ड सौभाग्य का आशीर्वाद भी दिया गया। इस बार 40 युवतियों को खिरोड़ा सामग्री दी गई। जिसमें बर्तन, नारियल, गुड़, बड़ी, पापड़, शक्कर, चावल, मूंग अलग अलग मात्रा में दिए गए।
इस अवसर पर मंडल फाउंडर अर्चना थानवी ने उपस्थित होकर सभी को प्रोत्साहित किया। थानवी ने ही सबसे पहले ये अभियान शुरू किया। पिछले आठ साल से हर सावे में ये सामग्री दी जा रही है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष इंदु हर्ष ने बताया कि इस बार करीब सवा लाख रुपये महिलाओं ने एकत्र कर इस राशि का खिरोड़ा वितरित किया गया । कार्यक्रम में मीनाक्षी हर्ष, डा विजय लक्ष्मी व्यास, डा बसंती हर्ष, राजकुमारी व्यास, सीमा पुरोहित,वीना व्यास,वंदना पुरोहित,गीता व्यास, अरुणा चुरा, नीलम आचार्य,अर्चना आर थानवी, डा रजनी हर्ष,गायत्री व्यास और इंदु पुरोहित ने उपस्थिति दर्ज करवाई

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!