बीकानेर,13 फरवरी।संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया द्वारा मंगलवार को कृषि विभाग की विभिन्न अनुदान योजनाओं जैसे डिग्गी, पाइपलाइन स्थापना, तारबन्दी, खेततलाई, कृषि यंत्र, कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को छात्रवृत्ति, ड्रोन तकनीक द्वारा नैनो यूरिया का छिड़काव, जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदर्शन इत्यादि की भौतिक एवं वितीय प्रगति की समीक्षा की गई।
संभागीय आयुक्त ने ग्राम पंचायत हुसंगसर, पेमासर में भ्रमण कर मौके पर कृषि विभाग द्वारा अनुदानित विभिन्न कम्पोनेंट्स का निरीक्षण करने के साथ -साथ क्षेत्र के कृषकों से भी संवाद किया। कृषकों ने संभागीय आयुक्त को कृषि विभागीय अनुदान योजनाओं से होने वाले लाभ से उनके जीवन में हुए परिवर्तन के बारे में बताया।
उन्होंने अधिकारियों से विभाग की योजनाओं के लाभ से वंचित किसानों को जोड़ने को कहा ।इसके लिए योजनाओं कृषि तकनीक का प्रचार प्रसार करने व लंबित पत्रावलियों का त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अमर सिंह गिल, सहायक कृषि अधिकारी रमेश चन्द्र भाम्भू, कृषि पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह शेखावत, ज्योति सहारण, धर्माराम थोरी उपस्थित रहे।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




