बीकानेर, 13 फरवरी। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 9 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का अनुज्ञापत्र निरस्त किया गया हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि नापासर स्थित दहिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर, उदासर श्रीडूंगरगढ़ स्थित श्री वीर बिग्गाजी मेडिकल स्टोर, नोखा स्थित संगम मेडिकोज, आडसर पुरोहितान स्थित श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नोखा स्थित सुहाग ऑप्टिकल के अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, कालू स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 दिनों के लिए, श्रीडूंगरगढ़ स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर, देसलसर मंडलावतान स्थित श्री नाथ मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए तथा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिद्धि विनायक मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 11 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि मुक्ता प्रसाद नगर स्थित श्री चिंतपूर्णी ट्रेडर्स का अनुज्ञापत्र औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के नियम 66(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए फर्म का अनुज्ञापत्र निरस्त किया गया हैं।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




