Bikaner Live

*गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में डॉ. व्यास प्रदान करेंगे अपनी सेवाएं*

बीकानेर, 13 फरवरी। कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक व्यास अब गंगाशहर स्थित राजकीय जिला अस्पताल(सैटेलाइट) में सेवाएं देंगे। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।
आदेशानुसार डॉ. अभिषेक व्यास आगामी आदेशों तक राजकीय जिला अस्पताल (सैटेलाइट), गंगाशहर में देंगे। डॉ. अभिषेक व्यास को नाक, कान एवं गला रोग में विशेषज्ञता हासिल है। डॉ. व्यास ने वर्ष में 2022 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से एम.एस. ईएनटी में उतीर्ण की है तथा इसके उपरांत एक वर्ष तक सीनियर रेजिडेंट के रूप में पीबीएम हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं प्रदान की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!