Bikaner Live

*प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने उदयरामसर उप स्वास्थ्य केन्द्र में देखी चिकित्सा व्यवस्थाएं*

*दिनांक 13 फरवरी, बीकानेर।* सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केन्द्र उदयरामसर में मंगलवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने चिकित्सा व्यवस्थाआें का जायजा लिया , इस दौरान प्राचार्य ने कार्मिकां का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, तथा साफ सफाई व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया, प्राचार्य डॉ. सोनी ने बताया कि यह रूरल हैल्थ सेण्टर मेडिकल कॉलेज के अधिकार क्षेत्र में आता है, ग्रामिण क्षेत्र स्थित इस उप स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा , इसके लिए कॉर्डिनेटर डॉ. गौतम लुणिया को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है, इससे गांव वासियों को और अधिक बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। उदयरामसर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अश्वनि सकरवाल ने बताया कि पहली बार किसी प्राचार्य ने इस स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण किया है। इस दौरान डॉ. गौतम लुणिया, रवि बजाज सहित स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक साथ रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!