Bikaner Live

*25 फरवरी को होगा डॉग शो, शो में होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता*

बीकानेर 13 फरवरी। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय एवं केनाइन वेलफेयर सोसाइटी बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में 25 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में डॉग शो आयोजित किया जाएगा।
वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि डॉग शो के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इस डॉग शो प्रतियोगिता के सह-अध्यक्ष निदेशक क्लिनिक्स डॉ. प्रवीन बिश्नोई, आयोजन सचिव डॉ. जे.पी कच्छावा तथा सह आयोजन सचिव डॉ. सुरेश झीरवाल होंगे।
डॉ. जे. पी. कच्छावा ने बताया कि डॉग शो में श्वानों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें श्वान पालक अपने श्वान को आकर्षक वेशभूषा में सजाकर लाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक श्वान पालक डॉग शो में भाग लेने के लिए अपने श्वान का पंजीकरण वेटरनरी महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग में करवा सकते हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!