Bikaner Live

डॉ मोनिका लोढ़ा रांका का प्रेरणा सम्मान से अभिनन्दन

गंगाशहर , 8 मार्च। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा शांतिनिकेतन के प्रांगण में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी एवं साध्वी श्री प्रांजल प्रभाजी के पावन सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 8 मार्च को किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से किया।

गंगाशहर महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संजू लालानी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं कहा कि हर महिला को अपनी क्षमता को पहचानना चाहिए तथा उसे सही कार्य में नियोजित करना चाहिए। प्रतिवर्ष महिला मंडल समाज के उस बहन को प्रेरणा सम्मान से नवाजती हैं जिनका जीवन सबके लिए प्रेरणादायी होता है. इसी क्रम में इस वर्ष असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट श्रीमती डॉ मोनिका रांका लोढ़ा को प्रेरणा सम्मान दिया या गया।

डॉ मोनिका लोढ़ा रांका का प्रेरणा सम्मान से अभिनन्दन

संरक्षिका नयनतारा छलानी और शारदा डागा ने पताका पहनाकर तथा परामर्शिका पुष्पा सेठिया, शकुंतला तातेड़ और भावना छाजेड़ ने सम्मान पत्र एवं साहित्य भेंट कर मोनिका जी का सम्मान किया। श्रीमती डॉ मोनिका लोढ़ा रांका गंगाशहर तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के अध्यक्ष सर्जन डॉ संजय लोढ़ा की जीवन संगिनी है। वर्तमान में असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट, बीकानेर में कार्यरत है।

श्रीमती मोनिका ने अपने वक्तव्य में कहा की हर माता-पिता को अपनी बेटी व बहू को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाने में उनका सहयोग करना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण हो सकेगा। साध्वी श्री कंचन रेखा जी ने महिलाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।

साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ने घड़ी पुस्तक और मूर्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि घड़ी समय बताने का माध्यम है पर स्वयं समय नहीं है पुस्तक ज्ञान का माध्यम में परंतु स्वयं ज्ञान नहीं है मूर्ति ईश्वर की पूजा करने का माध्यम है लेकिन स्वयं ईश्वर नहीं है नारी किसी से भी कम नहीं है हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परचम फैला रही है नारी एक कुशल वास्तुकार है। आचार्य तुलसी की ही यह देन है कि आज महिला समाज इतना सशक्त हो गया है। साध्वी श्री जी ने साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभाजी के संदेश का वाचन भी किया तथा सभी बहनों को यह प्रेरणा दी कि हमें आत्म चिंतन करना चाहिए कि नारी का सशक्तिकरण देह का हो या गुणों का ,नारी का सशक्तिकरण जुड़ाव के लिए हो या टकराव के लिए। यदि हम इसका निर्णय कर लेंगे तो हम स्वयं सशक्त बन जाएंगे।

समाज के विभिन्न संस्थाओं से अमरचंद सोनी, जैन लूणकरण छाजेड़ ,ललित राखेचा , राजेंद्र सेठिया, हंसराज डागा,गरिमा भंसाली, रेणु बाफना, अनुपम सेठिया आदि गणमान्य लोगों ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं संप्रेषित की।
प्रचार प्रसार मंत्री सुप्रिया राखेचा ने सभी के समक्ष मोनिका जी रांका का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। सभी के प्रति आभार मंडल की मंत्री मीनाक्षी अंचलिया द्वारा किया गया। तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेम बोथरा ने किया।महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जगाने के लिए नुक्कड़ नाटिका का मंचन महावीर चौक पर 7 मार्च को मंडल की बहनों द्वारा किया गया था।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!