Bikaner Live

देर रात तक हजारों लोगों ने हास्य कवि सम्मेलन का उठाया लुत्फ
soni

देर रात तक हजारों लोगों ने हास्य कवि सम्मेलन का उठाया लुत्फ

ठहाकों से गूंज उठा पांडाल, वीर रस ने लोगों में भरा जोश

बीकानेर। भाजपा शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार शाम को पार्क पैराडाइट में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हास्य कवि सम्मेलन के कार्यक्रम प्रभारी पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य तथा देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व भाजपा नेताओं द्वारा किया गया। भाजपा के अंकित तंवर ने बताया कि कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वर्चुअल स्वागत उद्बोधन दिया। भाजपा के गजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि कवि सम्मेलन में मेरठ से अनामिका जैन अम्बर, कोटा से हास्य कवि अर्जुन अल्हड़, ललितपुर से गीतकार पंकज अंगार, दिल्ली से विनोद पाल एवं गाजियाबाद से प्रतीक गुप्ता काव्य पाठ से उपस्थित हजारों लोगों को हास्य रस में डूबोया वहीं वीर रस के कवियों ने देशभक्ति रचनाओं की प्रस्तुति से जोश व उत्साह संचारित किया।

कार्यक्रम का संचालन किशोरसिंह राजपुरोहित ने किया। भाजपा के रमेश पारीक व निर्मल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में समाजसेवी गणेश बोथरा, चंद्रेश हर्ष, भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, राजकुमार किराड़ू, नरेश चुघ, एडवोकेट अशोक प्रजापत, गोपीकिशन गहलोत, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, नरसिंह सेवग, अभय पारीक, चंद्र गहलोत, नरेश नायक, जेठमल नाहटा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पवन महनोत, गणेशमल जाजड़ा, अंकित तंवर, सांगीलाल गहलोत, नरपतसिंह राजपुरोहित, गोपाल कुकणा, पार्षद सुधा आचार्य, उपासना जैन, शिवलाल तेजी, नारायण चौहान, रामरतन धारणिया, युधिष्ठर सिंह भाटी, शिवचंद पडि़हार, भंवरलाल साहू, रामदयाल पंचारिया, मनोज सोलंकी, पूनमचंद चौरडिय़ा, विजय मालू, बिरजू प्यारे, महादेव शर्मा, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, अरिहंत नाहटा, रविन्द्र जाजड़ा, कौशल पणिया, नरपतसिंह भाटी, अंकित तंवर, श्रवण नैण, बलवीर सिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, गोपाल जोशी, शिवकुमार पांडिया, कैलाश पारीक, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, देवीलाल मेघवाल, सवाईसिंह तंवर, देवीसिंह शेखावत, दिनेश सारस्वत, अरविन्द चारण, विनोद राजू राइका, प्रेमसिंह पंवार एवं पवन स्वामी आदि का आतिथ्य रहा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!