Bikaner Live

पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, कल सुबह 6 बजे होंगे लागू, बीकानेर में अब मिलेगा इतना सस्ता

बीकानेर में 3 रुपए सस्ता हो सकता है पेट्रोल:डीजल पर 2 रुपए कम होने की उम्मीद; एक साल दस महीने बाद घटी रेट

राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने के बाद पेट्रोल की कीमत में करीब 3 रुपए की कमी आने की उम्मीद की जा रही है। वहीं डीजल की दरों में भी एक से 2 रुपए के बीच कमी आएगी। करीब एक साल दस महीने बाद बदली इस कीमत का असर अब शुक्रवार सुबह से देखने को मिलेगा।

बीकानेर में 21 मई 2022 को कीमतों में परिवर्तन आया था। राज्य सरकार ने दो परसेंट वैट कम किया है। 21 मई 2022 को बीकानेर में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए साठ पैसे प्रति लीटर था, जो 22 मई को 111 रुपए चालीस पैसे प्रति लीटर हो गया। गुरुवार शाम तक बीकानेर में पेट्रोल की ये ही कीमत प्रति लीटर रही। वहीं डीजल की कीमत 21 मई 22 को 103 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर थी, जो घटकर 96 रुपए पांच पैसे प्रति लीटर हो गई। गुरुवार तक ये ही रेट प्रभावी रही।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार शाम को वेट कम करने की घोषणा की है, ऐसे में शुक्रवार सुबह तक पेट्रोल और डीजल की रेट बदल जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल में करीब तीन रुपए प्रति लीटर की राहत मिलेगी, जबकि डीजल पर ये राहत एक से दो रुपए के बीच हो सकती है। बीकानेर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से रेट्स का आंकलन किया जा रहा है। जिसके बाद नई रेट पर बिक्री होगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!