
बीकानेर दिनांक 26 मार्च 2024
राष्ट्रसंत, डॉ. आचार्य प्रवर श्री दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब ( निराले बाबा) के पावन सानिध्य में होली चातुर्मास की सम्मापन के उपलक्ष्य श्री सिद्धाचल शत्रुंजय की भाव यात्रा का कार्यक्रम भव्यातिभव्य रूप से सुसम्मपन्न हुआ ।
भाव यात्रा के संघपति श्रीमती सुनीता देवी मेघराज रांका एवं इन्द्र इन्द्राणी बनने का पुण्य लाभ श्रीमती संगीता देवी महेन्द्र बैद परिवार ने प्राप्त किया।
निराले बाबा ने भाव यात्रा करवाते हुए कहा कि इस भाव यात्रा से हमारे जन्मो जन्मो के पाप कर्म नष्ट होते है और पुण्य कर्मो का हमारी आत्मा उपार्जन करती है। क्योंकि परमात्मा और महात्मा भावो के भूखे होते है इसीलिए कहा गया है कि भाव का भूखा हूँ और भाव ही एक सार है भाव से मुझको भजे तो भव से बेडा पार है।
दिव्यानंद निराले बाबा ने कहा कि जो तन से पालीताणा नहीं जा सकता वो मन से अगर घर बैठे भाव यात्रा करले तो समझो तन की यात्रा से भी मन की यात्रा ज्यादा पावर फुल होती है ।
सभी भक्तो ने मिलकर शत्रुंजय पट्ट के सामने पांच चैत्यवंदन और नौ टुंक की यात्रा करके सभी ने धन्य धन्य का अनुभव किया।
श्री आदिनाथ भगवान की आरती और मंगल दीपक करने पुण्य लाभ श्री महेन्द्र कुमार अभय कुमार बैद ने प्राप्त किया।
शान्ति कलश करवाने का आयोजन श्रीमती अनिता देवी बैद सपरिवार ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाल नाहटा ने बताया कि कल दिनांक 26 मार्च 2024 को प्रातःकालीन 10 बजे महावीर चौक पर स्थित सेठिया भवन में माता श्री पद्मावती देवी का नौ कुंडी महायज्ञ जो चौथे विभाग की साधना का कार्यक्रम रखा गया है। जिन भक्तो ने तीन विभाग के अनुष्ठान, महामस्तक अभिषेक, और एक कुंडी महायज्ञ में भाग लिया है उनको अवश्यमेव इस नौ कुंडी महायज्ञ में सम्मिलित होना।
श्री जैन श्वेतांबर निराला संघ के अध्यक्ष नवरत्न संचेती ने सभी का आभार व्यक्त किया । भक्तामर स्तोत्र पाठ का परायण श्री अशोक कुमार गौतम नाहटा के निवास स्थान पर सुसम्मपन्न हुआ।
इस अवसर पर नवरत्न मल संचेती, विशाल नाहटा, विनोद सिपाणी, जितेन्द्र सिपाणी, पान मल मिनी, प्रेम कुमार मिनी, रिषभ रांका, अशोक नाहटा, शर्मिला नाहटा, मंजु बैद, सिम्पी बैद, आदि अनेकानेक भक्त गण मौजूद थे














