Bikaner Live

समाज सेवी मोदी बंधु परिवार द्वारा पंडित आशीष प्रसाद सारस्वत एवं कॉमेडियन के .के. रंगा स्वागत अभिनन्दन

बीकानेर। बीकानेर के जाने-माने समाजसेवी मोदी बंधु दिलीप कुमार एवं मनोज मोदी तथा उनके परिवार जनों द्वारा होली के शुभ अवसर पर पवनपुरी स्थित अपने निवास पर दिल्ली गाजियाबाद दी सरवेन्ट ऑफ कृष्णा संस्थान के भजन कीर्तन गायक पंडित आशीष प्रसाद सारस्वत एवं बीकानेर के जाने-माने कॉमेडियन के.के.रंगा तथा दिल्ली के अमृत का स्वागत अभिनन्दन किया। जानकारी देते हुए मनोज कुमार मोदी ने बताया कि पंडित आशीष जी वृंदावन में कीर्तन, जपमाला, वितरण प्रचार का धार्मिक कार्यक्रम करते हैं, वो होली पर्व पर बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में पच्चिसिया चौक स्थित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। हमारी दोस्ती वृंदावन तीर्थ यात्रा में उनसे हुई थी। उनके धार्मिक कार्यक्रमों से प्रेरित होकर हमने इनका बीकानेर अपने निवास स्थान पर स्वागत अभिनन्दन किया। इस रामेश्वर लाल, अंकित मोदी आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!