Bikaner Live

जैन महात्मा समाज कन्या मंडल के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा 8 साल से मनाया जा रहा है होलीका दहन उत्सव।


जैन महात्मा समाज कन्या मंडल के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा 8 साल से मनाया जा रहा है होलीका दहन उत्सव।
इंडस्ट्रीएरिया नई मस्जिद के सामने कन्या मंडल रानी बाजार की अध्यक्ष भानुप्रिया जैन द्वारा लगातार 8 साल से होलीका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें जैन महात्मा समाज महिला मंडल हमेशा से बढ़कर हिस्सा लेता है। मोहल्ले की औरतों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलीका दहन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेठानंद व्यास और विशिष्ट अतिथि जैन महात्मा समाज महिला मंडल अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन ने भागीदारी निभाई होली पूजन के साथ ही आगंतुक मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का स्वागत सत्कार भानुप्रिया जैन ने सफा पहना कर किया। रानी बाजार मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नरसिंह सेवग, पूर्व अध्यक्ष अरुण जैन, नया शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा के साथ कमलचंद जैन ने सोल ओढाकर और महात्मा समाज के अध्यक्ष शिवकुमार महात्मा ओर पार्षद पुनित शर्मा ने श्रीफल से मुख्य अतिथि का स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर विष्णु जैन और बाबूलाल महात्मा ने अतिथियों को साहित्य भेट किया।
विशिष्ट अतिथि धनलक्ष्मी जैन अध्यक्ष जैन महात्मा समाज महिला मंडल का स्वागत सरोज जैन और समीक्षा जैन ने माला पहनकर ओर श्रीफल से किया।
विधायक जेठानंद व्यास ने अपने उद्बोधन में अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने के लिए सांस्कृतिक महत्व के त्यौहारों को उत्साह से मनाने की जरूरत बताया। महिलाओं के द्वारा शुरू की गई इस परंपरा के लिए आयोजक मंडली का आभार जताया और कहा कि नारी शक्ति जब किसी कार्य में लग जाती है तो फिर वह कार्य सफल ही होता है। होली रंगों का त्यौहार है जो आपसी मतभेदों को भुला कर प्रेम बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। त्योहार के संदेश को सभी लोगों का आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम में महात्मा समाज महिला मंडल सचिव संगीता महात्मा वैश्य समाज जिला उपाध्यक्ष गायत्री महात्मा,विजय शर्मा, प्रेमलता महात्मा, माधुरी महात्मा, सुमन महात्मा, बिंदिया जैन, मीरा महात्मा, विनोद देवी महात्मा, इंदर चंद जैन, कुंदन जैन, मुकेश जैन, बबली, पिंकू महात्मा, ऋषभ, निखिल, के साथ सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!