Bikaner Live

बीकानेर: निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन से अधिक छात्र गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है इलाज

बीकानेर। जिले के कोलायत तहसील के झझू गांव के चौराहे पर शुक्रवार दोपहर को एक सडक़ हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हो गये है। मिली जानकारी के अनुसार कोलायत के निजी विद्यालय नारायण ग्लोबल एकेडमी के बच्चे बस से जा रहे थे तभी अचानक झझू गांव के चौराहे पर बस पलटा खा गई जिससे उसमें सवार बच्चों में हडकंप मच गया चारों तरफ अफरा तफरी मच गई बच्चे जोर जोर से रोने व चिल्लाने लगे जिसमें एक दर्जन से ज्यादा बच्चों के चोटे आई वहीं चार पांच बच्चों के गंभीर चोटे आने पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जहाँ इलाज शुरू कर दिया गया है।

ये हुए घायलअब तक मिली जानकारी के मुताबिक झझू की नारायण ग्लोबल स्कूल की बस पलटने से बच्चे घायल हुए हैं। घायलों में दिनेश पुत्र मनोहरदास साध, अरविंद पुत्र सुजानसिंह, विरेन्द्र पुत्र देवकिशन राजपूत, देव पुत्र महावीर रामावत, विष्णु पुत्र बुधराम बिश्नोई शामिल है। दो घायल बच्चों के नाम अभी पता नहीं चले हैं। उन्हें भी पीबीएम हॉस्पिटल भेजा गया है।

अवकाश के दिन आखिर बच्चे स्कूल क्यों गये

शुक्रवार को गुडफाईड का सरकारी अवकाश था तो फिर स्कूली बच्चे आखिर कहां जाकर आ रहे थे क्या स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को अवकाश के दिन स्कूल में बुलाया। अगर ऐसा है तो ये सरकारी आदेशों की धज्जिया उड़ाई गई है। इस तरह से अवकाश के दिन बच्चों को शाला में बुलाकर बच्चों का जीवन खतरे में डाला है। स्कूल प्रबंधक की बड़ी लापरवाही से छोटे मासूम बच्चों का जीवन खतरे में पड़ा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!