Bikaner Live

श्रीमती स्वर्गीय रम्भा देवी की स्मृति में वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन

बीकानेर – गंगाशहर :  श्रीमती स्वर्गीय रम्भा देवी, पत्नी स्वर्गीय चम्पा लाल  सोनी (कड़ेल) की स्मृति में उनके पुत्रों  सीताराम, पूनमचंद, धूड़ाराम और ओमप्रकाश ने गंगाशहर नागरिक परिषद की प्रेरणा से राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल गंगाशहर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु ठंडे पानी की वाटर कूलर मशीन भेंट की। शनिवार सुबह इस मशीन का उद्गाटन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने किया । इस दौरान अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मीकि, डॉ. विजय कच्छावा, राजकरण मांडण, श्यामसुन्दर धूपड़ (जिलाध्यक्ष बीकानेर, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन), मघराज कड़ेल, धर्मेंद्र,मनोज,नन्दकिशोर, किसन, गौरव, ईशान, और रणवीर ,राजेश,बलदेव, उमेश यश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्यन ने कहा कि सोनी परिवार का स्मृतिशेष रम्भा देवी की किर्ती बनाए रखने की दिशा में एक सरहनीय कदम है, इससे अन्य भामाशाह भी चिकित्सालयों में आवश्यक संसाधनों की पूर्ति हेतु मानव कल्याण से जुडे़ कार्य करने के लिए प्रेरित होगें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!