Bikaner Live

स्व. रामरतन कोचर की पुण्यतिथि पर सद्भावना दिवस एवं सम्मान समारोह 31 मार्च को

बीकानेर, 30 मार्च । स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. रामरतन कोचर की 42वीं पुण्यतिथि पर 31 मार्च 2024 को सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह के रूप में रामरतन कोचर सर्किल पर मनाया जायेगा।

समारोह के मुख्य अतिथि शिमला नायक, विधायक अनूपगढ़, विशिष्ठ अतिथि सोहन नायक विधायक, रायसिंहनगर, अध्यक्षता डॉ. बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार होंगे। समारोह के मुख्यवक्ता नन्दकिशोर पाण्डे होंगे।

स्व. रामरतन कोचर की पुण्यतिथि पर सद्भावना दिवस एवं सम्मान समारोह 31 मार्च को

पुरस्कार समिति के जानकीनारायण श्रीमाली ने बताया कि पुरस्कार में डॉ. रमाकान्त शर्मा को 21,000/- रू. नगद राशि, शॉल, साफा, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। समिति के डॉ. धर्मचन्द जैन ने बताया कि सद्भावना स्वरूप एक विकलांग को ट्राईसाईकिल, नौ महिलाओं को सिलाई मशीन एवं 35 छात्र-छात्राओं को विद्यालय पोशाक दी जावेगी।

समिति के संतोष जैन ने बताया कि मुख्य समारोह 31 मार्च 2024 को प्रात: 9.30 बजे रामरतन कोचर सर्किल नोखा रोड भगवान महावीर मार्ग पर, सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!