Bikaner Live

निर्दलीय प्रत्याशी आत्माराम गुजराती (वाल्मीकि) के
कार्यालयों का शुभारंभ, व्यापक जनसंपर्क


बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार आत्माराम गुजराती (वाल्मीकि) ने संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क शुरू कर दिया है।  वाल्मीकि समाज के मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्र में जन संपर्क के दौरान गुजराती का जगह-जगह अभिनंदन किया जा रहा है। सोमवार को विश्वकर्मा गेट के बाहर मुक्ता प्रसाद वाल्मीकि बस्ती व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अनेक स्थानों में महर्षि वाल्मीकि व देवी की स्तुति वंदना से चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया गया।
शिक्षा विभाग, बीकानेर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी से सेवानिवृत, कृषक, गोगोलाव (नागौर) निवासी बीकानेर प्रवासी 72 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी आत्माराम ने जन संपर्क व जन सभाओं के दौरान कहा कि वाल्मीकि समाज सहित देश के गरीब, पिछड़े,शोषित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए चुनाव मैदान में है।
विश्वकर्मा गेट के बाहर मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता व समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। सभी ने निर्दलीय प्रत्याशी आत्मा राम का पुष्पहार पहनाकर व जिन्दाबाद के नारे लगाकर स्वागत, अभिनंदन किया तथा चुनाव में पूर्ण समर्थन का संकल्प दोहरया। इस अवसर पर संचार निगम के पूर्व लेखाअधिकारी शांति लाल कंडारे, बाबू लाल चांवरिया, राकेश पंडित, राम निवास चांवरिया, भंवर लाल कंडारे, शंकर राम निम्बड़ी, डेगाना, बबलू निम्बड़ी, चिरंजीलाल चांवरिया, हरि राम चांवरिया, शिवबाड़ी के अर्जुन राम जावा, राजू राम धवल, राम लाल परिहार, तारूजी धारू, आत्माराम जावा, देशनोक के सोहन महाराज पंडित, गोरधन जाम्भ मेघवाल, धन प्रकाश रील, हरीराम धारू, मुकेश चंदेलिया व सुभाष चांवरिया आदि ने नारे लगाकर व पुष्पमालाएं पहनाकर निर्दलीय प्रत्याशी आत्माराम गुजराती का अभिनंदन किया। श्रीमती प्रेम देवी, सुमन पंडित, नीतू सिंह, ममता जावा,भारती व श्रीमती नीलम पंडित श्रीमती माया चांवरिया, शारदा चांवरिया के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज की महिलाओं के दल ने निर्दलीय प्रत्याशी गुजराती का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा मोहल्ले में घर-घर जाकर वोट मांगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!