Bikaner Live

*मतदान के दिन घर बैठे जान सकेंगे मतदान केंद्र पर भीड़ की स्थिति* *जिला प्रशासन का नवाचार, क्यूआर कोड अथवा लिंक पर करना होगा क्लिक*

बीकानेर, 17 अप्रैल। मतदान के दिन मतदाता अपने घर बैठे मतदान केंद्रों की स्थिति और भीड़ की जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड अथवा लिंक पर क्लिक करना होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि मतदाताओं को लंबे समय तक लाइन में इंतजार ना करना पड़े और अपने घर बैठे ही लाइन में लगे लोगों की संख्या के बारे में जानकारी मिल सके, इसके लिए बीकानेर ऐज मोबाइल ऐप इजाद किया गया है। बीकानेर एज ऐप को मतदान दिवस पर बीएलओ द्वारा नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। आम मतदाता यह मोबाइल ऐप डाउनलोड किए बिना https://bikaneredge.in/check-booth-status.php लिंक पर क्लिक कर उक्त जानकारी हासिल कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता चाहें तो गूगल प्ले स्टोर से बीकानेर ऐज मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा से मतदाताओं को कतार में खड़े होने से मुक्ति मिलेगी और वे अपनी इच्छा के अनुसार मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कर सकेंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!