Bikaner Live

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद



बीकानेर। पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक की पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में छह न्याति समाज, पारीक समाज सहित सभी वर्गों के प्रबुद्धजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। उनके ज्येष्ठ पुत्र दीपक पारीक और रवि पारीक ने मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पार्षद नारायण शर्मा, पारीक समाज अध्यक्ष भंवरलाल पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, बीएसएनएल महासंघ के गिरिराज पारीक, पूर्व पार्षद सुशील व्यास, शिव कुमार पांडिया, कैलाश पारीक, बीएमएस के जितेन्द्र पारीक, पूर्व न्यासी हीरालाल हर्ष, हुकम चंद पांडिया, विजय पारीक, अमन पारीक और वंदे मातरम मंच के राजकुमार पारीक सहित वक्ताओं ने पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक के सामाजिक योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन पारीक समाज के सचिव एडवोकेट द्वारका प्रसाद पारीक ने किया।

*पीबीएम और स्कूल में फल वितरण*

इसी क्रम में सुबह 10:15 बजे पीबीएम के श्वसन विभाग में भर्ती मरीजों को रवि पारीक, कृष्णा पारीक, नित्यानंद पारीक, जितेन्द्र पारीक ने डॉ. गुंजन सोनी और डॉ. प्रमोद ठकराल के सान्निध्य में फल वितरित किए।

इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबी तलाई, गोगागेट में प्रधानाचार्य रेणुका व्यास के सान्निध्य में छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए और दो मिनट का मौन रखा गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!